मुंबई 20 अगस्त 2025 : मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मुंबई में मूसलधार बारिश ने कहर ढाया। भारी बारिश और जलभराव के कारण शहर का लगभग आधा हिस्सा जलमय हो गया। घरों और दुकानों में पानी घुस गया, वहीं सड़कों पर वाहन फंसने से यातायात जाम हो गया। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। कई जगहों पर जमा पानी निकालते समय ‘BEST’ बसें भी बंद हो गईं, जिससे सुबह जरूरी काम के लिए घर से निकले मुंबईकरों को पानी भरे रास्तों से गुजरना पड़ा। जलभराव और नाले साफ़ न होने के कारण महापालिका की कई तैयारियां असफल रही, जिस पर सभी स्तरों से आलोचना हुई।
इस स्थिति में मुंबई महानगरपालिक ने नागरिकों की मदद के लिए एक नंबर जारी किया है और मुंबईकरों से महत्वपूर्ण आवाहन किया है।
मुंबई में पिछले दो दिनों से मूसलधार बारिश जारी है। 20 अगस्त की मध्यरात्रि से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि जनजीवन प्रभावित हुआ है, रेल और BEST बस सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। BMC प्रशासन परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है। मदद के लिए 1916 पर संपर्क करने का आग्रह किया गया है।
प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने की भी सलाह दी है। आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सभी उपाय करने के लिए मुंबई महानगरपालिका सतर्क है। मदद या अधिकृत जानकारी के लिए नागरिक 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।
