• Mon. Nov 2nd, 2026

विज के बयान पर भड़के देवकीनंदन, बोले- कुर्सी पर बैठे लोगों ने मिटाई संस्कृति

हरियाणा 16 अगस्त 2025 : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज द्वारा कथावाचकों पर दिए गए बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अनिरुद्धाचार्य से जुड़ी बयानबाजी के बाद अब प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बिना नाम लिए अनिल विज पर पलटवार किया है। देवकीनंदन ने अनिल विज को कहा कि आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उस पर बैठकर अगर ईमानदारी से काम कर लिया होता तो आपकी बात मान्य होती। संस्कृति की दुर्दशा आपके जैसे कुर्सी पर बैठे लोगों ने की है। यह बात देवकीनंदन ने एक कथा के दौरान कही। 

अनिल विज ने कहा था कि कथावाचक और संत में बहुत अंतर होता है। हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कई बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है। कथावाचक कोई भी चार किताबें पढ़ कर बन जाता है। परन्तु संत वह होते हैं जिन्होंने धार्मिक, आध्यात्मिक या नैतिक रूप से उच्च दर्जा प्राप्त हो, जिन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो और ईश्वर के साथ एकाकार हो गए हों। उन्होंने कहा कि लोगों को कथावाचकों के बोलीं पर ध्यान न देकर संतों की वाणी पर अमल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *