• Mon. Nov 2nd, 2026

पटियाला में हाहाकार! कहीं अंधेरा तो कहीं सहमे लोग घरों में कैद

पटियाला 16 अगस्त 2025 : पटियाला के बारादरी इलाके में आज सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, यहां एक पुराना और विशाल पेड़ अचानक मेन रोड पर गिर पड़ा। इस दौरान नीचे से गुजर रहा एक ई-रिक्शा इसकी चपेट में आ गया, जिससे चालक घायल हो गया।

पेड़ इतना बड़ा था कि गिरते ही उसने कई घरों की बिजली सप्लाई बाधित कर दी। पेड़ बिजली की लाइनों पर गिरा, जिससे पूरी सप्लाई लाइन काटनी पड़ी। हादसे के बाद इलाके में बिजली गुल हो गई। वहीं लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे है, की कहीं उनके साथ ना ये हादसा हो जाएं। 

गनीमत यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस वक्त सड़क पर आवागमन कम था। सड़क के एक तरफ गेट (फाटक) बंद होने के कारण ट्रैफिक हल्का था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *