• Sun. May 3rd, 2026

पंजाब में बड़ा बस हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

खन्ना 24 जुलाई 2025 : खन्ना के बीजा इलाके में आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां एक धागा फैक्ट्री की बस हादसे का शिकार हो गई, जिसके चलते करीब डेढ़ दर्जन फैक्ट्री कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण एक तेज रफ्तार टिप्पर रहा, जो चौक में आ रही फैक्ट्री की बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई। बस में करीब 20 से 25 कर्मचारी सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के समय दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल कर्मचारियों को एंबुलेंस के जरिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *