• Sun. Nov 1st, 2026

जालंधर की सड़कें बनीं स्विमिंग पूल, तस्वीरों में देखें जलभराव का हाल

जालंधर 22 जुलाई 2025 : शहर में सुबह से हो रही बारिश  ने लोगों को भीषण गर्मी से  राहत तो दी लेकिन इसी बीच जालंधर स्मार्ट सिटी की तस्वीर निकलकर सामने आई है। दरअसल, भारी  बारिश ने एक बार फिर से जालंधर नगर निगम की पोल खोल दी है। 

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे भीड़-भाड़ वाले बाजार स्विमिंग पूल बन गए है। वैसा ही हाल GTB नगर,मॉडल टाऊन, रवीदास चौक  शहर की मेन सड़कों का है, जहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाहे लोग पैदल आ रहे हैं या अपने वाहनों में डूब गया है। विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे उमस और गर्मी के कारण बाहरी गतिविधियों में सावधानी बरतें, अधिक पानी पिएं और खुले स्थानों में अधिक देर तक न रुकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *