• Fri. Jul 31st, 2026

पंजाब में महंगा हुआ खून, बढ़े दामों से मचा हड़कंप

पंजाब 15 जुलाई 2025 पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, प्राईवेट अस्पताल में दाखिल मरीजों को अब सिविल अस्पताल से महंगे दाम पर खून मिलेगा। बताया जा रहा है कि पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन ने खून के दाम 300 से लेकर 800 रुपए तक बढ़ा दी है, जबकि सिविल अस्पताल में मरीजों को पहले की तरह खून मुफ्त ही मिलेगा। 

पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के आदेश अनुसार प्राईवेट अस्पताल में डेंगू के दाखिल मरीज को प्लेटलेट्स 2000 रुपए में मिलेंगे, जोकि पहले 1500 रुपए में उपलब्ध थे। वहीं पैक्ड रेड सेल के रेट भी 800 रुपए बढ़ा दिए गए है, जो पहले 300 रुपए में मिलता था लेकिन अब 11 रुपए प्रति यूनिट देना होगा। फ्रेश फ्रोजन प्लाजा के एक यूनिट 50 से 300, वहीं डेंगू मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने पर लगने वाले प्लेटलेट्स कंसंट्रेट का दाम 100 से 300 रुपए प्रति यूनिट  कर दिया है, उक्त सारे दाम सोमवार से लागू कर दिए गए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed