• Wed. Jan 28th, 2026

अभय चौटाला का ऐलान: इनेलो का नया संगठन गठित, जल्द करेंगे बड़ी रैली

हिसार 06 जुलाई 2025: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा पार्टी का नया संगठन बन गया है। नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी समझाने, संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हिसार में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है।

गुरुग्राम जोन में 8 जिले, हिसार और अम्बाला जोन में 7-7 जिले शामिल हैं। इनेलो के 17 प्रकोष्ठों के संयोजक भी शिविर में पहुंचे हैं। तीन-तीन गांव के दस बूथ मिलाकर एक जोन बनाया जाएगा। 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर बड़ी रैली होगी। वहीं अभय ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष सत्ता पक्ष के हाथों में खेल रहा है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। विस चुनाव के बाद प्रदेश में चर्चा है कि लोग भाजपा को हटाना चाहते थे, हुड्डा और उनके बेटे ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवा दी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं को दखल देना पड़ रहा है।
 

राहुल गांधी खुद कह चुके हैं कि कांग्रेस के कुछ लोग भाजपा से मिले हुए हैं। 30 जून तक जिलाध्यक्ष बनाने थे, अब तक नहीं बना सके। एचएयू आंदोलन पर कहा वीसी संघ का आदमी है। बीजेपी का सीएम हट सकता है, वीसी नहीं हटेगा। तलवंडी राणा के लोगों ने रास्ते को धरना दिया था। इनेलो ने आवाज उठाई तो सरकार ने रास्ता दिया। अब 2 किमी का रास्ता नहीं बन रहा। इसकी दोनों विधायक विस में आवाज उठाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *