• Mon. Nov 2nd, 2026

हरियाणा बोर्ड ने जारी की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख, छात्र रहें तैयार

भिवानी 01 जुलाई 2025 : हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा और सेकेंडरी की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र (Admit Cards) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर 27 जून से उपलब्ध हैं। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 65 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा – 4 जुलाई को

डॉ. नागपाल ने बताया कि कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई को होगी, जिसमें कुल 16,842 छात्र शामिल होंगे।

10वीं परीक्षाएं – 5 से 14 जुलाई तक

वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इसमें 10,794 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

परीक्षा की शुचिता के लिए कड़े इंतजाम

परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसमें सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। 27 उड़नदस्तों का गठन किया गया है जो औचक निरीक्षण करेंगे। सपरीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। परीक्षा के दिन, परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में स्थित सभी फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

निर्देश परीक्षार्थियों के लिए

  • परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें।
  • मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य अनुचित सामग्री परीक्षा केंद्र में लाना सख्त मना है।
  • यदि कोई परीक्षार्थी या कर्मचारी नकल या अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *