• Sat. Mar 14th, 2026

गर्मी की छुट्टियों में छात्रों के लिए जरूरी खबर, शेड्यूल जारी

लुधियाना 28 जून 2025 : सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों के लिए सप्लीमैंट्री परीक्षा का आधिकारिक शैड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं उन छात्रों के लिए होंगी जो रैगुलर बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो सके थे।

इस बार परीक्षा प्रक्रिया में बोर्ड ने कुछ अहम बदलाव किए हैं ताकि छात्रों के लिए यह प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और प्रभावशाली बन सके। 10वीं कक्षा की सप्लीमैंट्री परीक्षा 15 से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई को पहले दिन इनफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी (आई.टी.) और आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस (ए.आई.) जैसे व्यावसायिक विषयों की परीक्षा होगी। वहीं, 12वीं कक्षा की सभी सप्लीमैंट्री परीक्षाएं केवल एक दिन, यानी 15 जुलाई को करवाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *