• Thu. Oct 29th, 2026

लुधियाना वालों के लिए खास चेतावनी, बाहर निकलने से पहले जरूर जानें

लुधियाना, 27 जून 2025 : शहर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आज शाम 4 बजे से जगराओं पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर से शुरू होगी, जो मिनी फाउंटेन चौक, फाउंटेन चौक, रानी झांसी रोड, घूमार मंडी, आरती चौक से होते हुए शहंशाह पैलेस में रात्रि के करीब 12 बजे समाप्त होगी।

इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्शन प्लान लागू किया गया है तथा लोगों से अपील की गई है कि वह वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। जिन प्वाइंटों पर डायवर्शन लागू की जाएगी उनका विवरण इस प्रकार है। दुर्गा माता मंदिर, माल रोड का छत्री चौक, मिनी फाउंटेन चौक, फाउंटेन चौक, पुराना सेशन चौक, घूमार मंडी चौक, भाई वाला चौक से आरती चौक की तरफ, पुलिस कमिश्नर रिहायश की बैकसाइड पेट्रोल पंप, कॉलेज रोड का टिक्की वाला चौक, कॉलेज रोड का कालिया स्वीट्स चौक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *