• Fri. Dec 5th, 2025

बुड्ढे दरिया में मिला संदिग्ध हालात में व्यक्ति, पुलिस जांच जारी

लुधियाना 23 जून 2025 ताजपुर रोड स्थित बुड्ढे दरिया में गिरे व्यक्ति का शव 2 दिन बाद 12 किलोमिटर दूर चंद्र नगर की पुली पर मिला। सूचना के बाद पहले थाना हैबोवाल, कैलाश नगर पुलिस पहुंची। बाद में पता चलने पर थाना टिब्बा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक राम कृष्ण है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

ओमवती ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे राम कृष्ण नशे की हालत में घर लौटा था। उनके इलाके में बिजली गुल होने के कारण, वह बाहर निकल गया और नाले के ऊपर बनी पुली के किनारे पर बैठ गया था। बच्चे भी उसके साथ ही थे। अचानक उसकी बेटी दौड़ती हुई आई और उसने बताया कि पिता नाले में गिर गया है। वह भागकर मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर मगर उसका कुछ पता नहीं चला। रात को और फिर अगले पूरे दिन को पुलिस ने गोताखोरों को नाले में उतारा था। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उन्हें रविवार शाम को पता चला कि उसके पति का शव चंद्र नगर की पुली पर मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *