• Sun. May 3rd, 2026

Haryana: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिला 1 साल का कार्यकाल विस्तार

20 जून 2025 : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है। वह 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उनका कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया गया है।

हरियाणा सरकार की सिफारिश पर केंद्र ने यह निर्णय लिया और इसके संबंध में राज्य सरकार को औपचारिक रूप से सूचित भी कर दिया गया है। अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और राज्य के वरिष्ठतम अफसरों में गिने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *