• Sat. Aug 1st, 2026

सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, फिर एक लाख के करीब पहुँचा भाव

18 जून 2025 : सोने के जेवर (Gold Jwellery) खरीदने वालों को फिर बड़ा झटका लगा है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने वाले हैं तो पहले सोने के रेट जान लें। सोने की कीमतों में फिर बढ़ौतरी हुई है। सोने ने बड़ी छलांग लगाई है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सुबह सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी। सोना फिर फिर एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जाने को तैयार है और चांदी एक लाख 10 हजार रुपये किलो का आंकड़ा पार करने वाली है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 99018 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 109550 रुपये है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार बीते दिन मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 98810 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed