पानीपत 16 जून 2025: हरियाणवी मॉडल सिम्मी की लाश नहर में मिलने से सनसनी फैल गई है। उसकी लाश सोनीपत के खरखौदा में नहर में मिली। उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई है।
जानकारी के मुताबिक शीतल उर्फ सिम्मी मूल रूप से पानीपत की रहने वाली थी। वह शनिवार (14 जून) को घर से शूटिंग के लिए निकली थी। इस दौरान उसने बहन नेहा को कॉल कर कहा था कि बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है। उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कॉल कट गई। इसके बाद आज सुबह शीतल की लाश सोनीपत से बरामद हुई है। सोनीपत पुलिस ने पुष्टि कर दी है कि यह लाश शीतल की है। वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी। जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया, लेकिन मॉडल गायब थी। जिसके बाद बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
