• Mon. Nov 2nd, 2026

Tohana: मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

टोहाना 13 जून 2025 : शहर के भुना रोड स्थित सोनू मोबाइल की दुकान पर देर रात्रि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया लेकिन जब तक समान जल चुका था।  दुकानदार संदीप ने बताया करीबन 6 साल से उसने भुना रोड पर मोबाइल की दुकान की हुई थी। 

रात्रि करीबन तीन बजे चौकीदार ने दुकान से धुंआ निकलने की सूचना दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो आग की लपटे उठ रही थी। उसने बताया कि दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकानदार के अनुसार उसकी दुकान में लगा एयर कंडीशन, एल ई डी, नए मोबाइल, रिपेयर के लिए आए ग्राहकों के फोन व फ़ोल्डर व दुकान का फर्नीचर जलकर नष्ट हुआ है। उसने बताया कि करीबन 11 लाख का रुपए का नुकसान हुआ है, वह सरकार से मदद की मांग करता है ताकि उसके नुकसान की भरपाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *