• Sun. Nov 8th, 2026

पंजाब के इस जिले में अलर्ट, सुबह 5 से 8 बजे तक कड़ा पहरा – हर तरफ पुलिस तैनात

जीरा 12 जून 2025 : आज सुबह जैसे ही लोग सैर के लिए निकले तो हैरान रह गए कि सुबह-सुबह ही पुलिस ने जीरा के शेरां वाला चौक पर नाकाबंदी कर दी थी और आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। बाद में पता चला कि आज सुबह के लिए जिले में Red Alert जारी किया गया था।

इस नाकाबंदी संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी जीरा के एस.एच.ओ. ने बताया कि डी.आई.जी. फिरोजपुर और एस.एस.पी. फिरोजपुर के निर्देशों के तहत पूरे फिरोजपुर जिले में आज सुबह 5 बजे से 8 बजे तक रेड अलर्ट लागू किया गया था। इसी के तहत उन्होंने जीरा के शेरां वाला चौक पर नाकाबंदी करके वहां से गुजरने वाले वाहनों की सख्ती से चेकिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *