• Sun. Nov 8th, 2026

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी, हथियारबंद युवकों का सैलून पर हमला

जालंधर 10 जून 2025 : गढ़ा में सोमवार दोपहर सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। तेजधार हथियारों से लैस 6 युवकों ने एक सैलून पर हमला कर दिया। हालांकि सैलून मालिक वहां नहीं था लेकिन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से सैलून के शीशे और अन्य सामान तोड़ दिया। थाना सात की पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी गई है।

जानकारी देते शशि कुमार ने बताया कि वह काफी सालों से गढ़ा में सैलून चलाते है। सोमवार दोपहर वह किसी काम के कारण सैलून को खुला छोड़ कर बस स्टैंड के पास गए थे। कुछ समय बाद उनके पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान पर तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवक तोड़फोड़ कर रहे हैं। वह तुरंत बस स्टैंड से थाना सात पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। कुछ समय बाद जब सूचना देकर दुकान मालिक सैलून पहुंचा तो सारा सामान टूटा पाया।

शशि कुमार ने बताया कि इस हमले के पीछे इलाके में नशा बेचने वाले युवक है। उन्होंने कहा कि उनकी उन युवकों के साथ कोई रंजिश तो नहीं लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने एक राजीनामा करवाया था। हो सकता है कि उसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है, लेकिन सैलून में न मिलने पर वह सैलून तोड़ कर फरार हो गए। शशि कुमार ने कहा कि कुछ समय से गढ़ा में नशा तस्करी और गुंडागर्दी बहुत बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *