• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में बारिश की बड़ी अपडेट, लू के बाद मिलेगी राहत

पंजाब 09 जून 2025 : पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग बेहाल हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है और पंजाब के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है। वहीं विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।   

इस बीच मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए लू की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही आज और कल रात के लिए  Warm Night Alert भी जारी किया गया है। इसके बाद लोगों को रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, मोगा, अमृतसर और तरनतारन में लू और को लेकर Warm Night को लेकर ऑरेंज अलर्ट और बरनाला, संगरूर, लुधियाना, मानसा, कपूरथला और जालंधर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

वहीं भीषण गर्मी के प्रकोप के बाद 12 जून से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 जून को पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं 13 जून को आंधी के साथ-साथ बारिश की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *