• Wed. Jan 28th, 2026

पंजाब के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया अहम ऐलान

पंजाब 20 मई 2025  : पंजाब के सीमावर्ती जिलों के किसानों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने आज से कंटीली तार के पार जाकर खेती करने वाले किसानों के लिए गेट खोल दिए हैं। इस संबंध में ऐलान करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सरहद पर लगी कंटीली तार के पार खेती करते किसानों की मुश्किलें उन्होंने बी.एस.एफ. अधिकारियों से सांझी की है। उन्होंने किसानों के लिए आज से गेट खोलने का ऐलान किया। 

धालीवाल ने कहा कि अब हमारे किसान आज से सामान्य रूप से अपने खेतों पर आ सकेंगे। कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला बॉर्डर पर पहुंचकर बी.एस.एफ. के अधिकारियों और जवानों का धन्यवाद किया, जिन्होंने देश पर आए संकट के समय सरहद पर सख्ती से पहरा दिया। कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने सीमा चौकी शाहपुर में पहुंचकर जवानों को मिठाई व फलों की टोकरियां भेंट करते हुए पंजाब की ओर से सुरक्षा बलों का धन्यवाद किया तथा जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *