• Fri. Dec 5th, 2025

गुरुद्वारा से लौट रही महिला के साथ वारदात, पुलिस जांच में जुटी

भवानीगढ़ 11 मई 2025 पुलिस ने निकटवर्ती गांव अलोअर्ख में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लूटेरों द्वारा गुरु घर से सेवा करके घर लौट रही एक महिला की सोने की बालियां छीनकर वे फरार हो जाने पर पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अलोअर्ख निवासी गुरदेव सिंह की पत्नी रणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के गुरुद्वारा मंजी साहिब से अपनी दैनिक सेवा करके घर लौट रही थी। जब वह अपने घर के गेट के पास पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवक उसके कानों में पहनी सोने की बालियां छीनकर रफूचक्कर हो गए। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *