• Wed. Oct 28th, 2026

पंजाब में फिर बड़ी वारदात, सरेआम सरपंच पर फायरिंग

अबोहर 28 अप्रैल 2025 : अबोहर में कार में जा रहे सरपंच पर नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव भागसर के सरपंच सुधीर कुमार पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सरपंच के कंधे में गोली लग गई। उन्हें उपचार के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सरपंच की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि सरपंच गांव से अपनी ढाणी की ओर कार से जा रहा था और कुछ नकाबपोशों ने उसे रोककर गोलियां चला दीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *