• Sun. Nov 1st, 2026

गुरुग्राम: पानी बर्बाद करने पर मिलेगा बड़ा दंड, GMDA ने भेजा नोटिस

गुरूग्राम 26 अप्रैल 2025 : गर्मियों के मौसम में पानी की कितनी आवश्यकता होती है। यह तो सभी जानते हैं। शहरों में पानी की मांग बढ़ जाती है। वहीं कई जगह कुछ लोग पानी बर्बाद करते हैं। अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। 

बता दें कि पीने के पानी को बर्बाद करने पर जीएमडीए ने मेफील्ड गार्डन और वाटिका बिजनेस पार्क को नोटिस भेजा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने सूचना जारी कर कहा कि बीते बुधवार को प्राधिकरण की ओर से गार्डन और वाटिका बिजनेस पार्क के परिसरों का निरीक्षण किया गया था। तब पता चला कि पीने के पानी से बागवानी और लॉन में सिंचाई की जा रही है। इन कार्यों के लिए सीवर के शोधित पानी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अगर पीने के पानी का इस तरह से इस्तेमाल किया गया, तो बिना बताए पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं सरकारी जल आपूर्ति कनेक्शन के पानी का उपयोग सिर्फ पीने और घर के कामों के लिए किया जाना चाहिए नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *