• Thu. Oct 29th, 2026

हरियाणा में बदला बिजली का समय, घरों और खेतों के लिए नया शेड्यूल, तुरंत चेक करें

हरियाणा 14 अप्रैल 2025:  हरियाणा के लोगों के लिए जरूरी खबर आई है। हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। सूबे में बिजली की सप्लाई में कमी की गई है। इन दो महीनों मार्च औऱ अप्रैल में गेहूं की कटाई शुरू होती है।  बिजली निगम ने घर और खेती के लिए शेडयूल जारी किया है कि कितने समय घर औऱ कितने समय खेती के लिए बिजली रहेगी। अब बिजली आपूर्ति खेतों में 8 घंटे तो घरेलू सप्लाई 16 घंटे की गई है। इस नियम के अनुसार चारों मंडलों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई निर्धारित होगी। कुरुक्षेत्र जिला पंचकूला मंडल में आता है, वहीं करनाल, पानीपत रोहतक मंडल में आते हैं।

खेती का समय

रोहतक में रात पौने 11 बजे से सुबह पौने 6 बजे तक, शाम को पौने 6 बजे से पौने 7 बजे तक।
हिसार में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक, शाम को सवा 5 बजे से सवा 6 बजे तक।
पंचकूला में रात साढ़े 10 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक, शाम को 6 बजे से 7 बजे तक।

घर का समय 

हिसार में शाम साढ़े 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक, दिन में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक।
रोहतक में शाम पौने 7 बजे से सुबह पौने 7 बजे तक, दिन में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक।
पंचकूला में शाम 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक, दिन में साढ़े 11 बजे से 3 बजे तक।

New Timetable

वहीं बिजली निगमों के आदेश के मुताबिक अब 30 अप्रैल तक हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक बिजली कटौती (Power Cut) रहेगी। इसके अलावा रात में भी 12:30 बजे से 4:30 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। पंचकूला में रात साढ़े 10 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक, शाम को 6 बजे से 7 बजे तक। ये फैसला खासकर उन इलाकों में लागू किया गया है जहां खेतों के ऊपर से बिजली की हाई टेंशन लाइनें गुजरती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *