• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब जेल में बंदी गुटों की झड़प, प्रशासन अलर्ट

लुधियाना 25 मार्च 2025 : ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में बंदी ग्रुपों के बीच खूनी झड़प हो जाने से एक हवालाती गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल घायल हवालाती हर्षदीप सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर तकरार हो जाने से एक अन्य बंदी ने उसके सिर पर कड़े से हमला कर दिया जिससे वह लहुलुहान हो गया। इस दौरान प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कर्मचारियों द्वारा उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल अधिकारी ने उसकी हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसके सिर पर टांके लगाए गए। जेल प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के उपरांत आरोपियों पर कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *