• Mon. Oct 26th, 2026

अमेरिका डिपोर्ट केस: ED की जांच में बड़ा खुलासा, कई लोग रडार पर

पंजाब 15 मार्च 2025 : अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों के बाद ई.डी. ने पंजाब में जांच तेज कर दी है। जालंधर ई.डी. ने अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों से पूछताछ की है जिसके चलते कई ट्रैवल एजैंटों के नाम सामने आए हैं जो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के हैं। भारत से अमेरिका पहुंचाने के लिए लगभग 20 से 25 लाख तक का औसत खर्चा है। एजैंटों  लोगों को झांसे में भी लेते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है। 

वहीं बता दें कि अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद कई ट्रैवल एजैंट गिरफ्तार हुए और कइयों पर मामले दर्ज किए गए।  ई.डी. गहराई से जांच में जुटी हुई है। ई.डी. की पूछताछ दौरान एक नया खुलासा हुआ है। इस दौरान जांच में सामने आया है कि पंजाब सहित कई राज्यों के कई केसों में सरपंच व पंच के माध्यम से लोग इन फर्जी एजैंटों के संपर्क में आए थे। ऐसे में सरपंचों व पंचों की लिस्ट तैयार की जा रहा है जिनसे जल्द पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *