• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में प्लॉट मालिकों को राहत, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

पंजाब 14 मार्च 2025  पंजाब सरकार ने होली के मौके पर प्लॉट मालिकों के लिए बड़ी राहत दी है। सरकार ने ओ.टी.एस. योजना को मंजूरी दे दी है जिसे लेकर उन्होंने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। उद्योगपतियों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। लोग अपने 30 से 40 साल पुराने प्लॉटों को अपने नाम करवा सकते हैं। पहली योजना ओ.टी.एस. लैंड एन्सांसमेंट से जुड़ी है जिसके तहत उद्योगपतियों को 8 प्रतिशत साधारण ब्या के साथ बकाया राशि देनी होगी। इस योजना में कंपाउंडिंग ब्याज और पेनल्टी माफ कर दी गई है। दूसरी योजना प्रिंसिपल अमाउंट से जुड़ी OTS स्कीम है, जिसमें भी 8% ब्याज देना होगा।

उक्त योजनाएं 31 दिसंबर तक लागू रहेंगी। इसी के साथ यह भी बता दें कि सरकार पूरे प्रदेश के उद्योगपतियो को खुश करने की कोशिश कर रही है जिसके चलते इसी के साथ अब उद्योगपतियों को बड़ी राहत भी मिली है कि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अधिकारी खुद उनके पास आएगा और वह डिमांड ड्राफ्ट बनाकर अपनी कार्यवाही कर सकते हैं। कैबिनेट बैठक के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक नई औद्योगिक नीति लाई जाएगी। जिन प्लॉटों के मालिक पिछले 40 सालों से परेशानी झेल रहे थे। सरकार के साथ पिछले 3 सालों से बैठकें कर रहे हैं जिसके बाद इसे मुद्दे को गंभीरता से लिया गया और आखिरकार गत दिन हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। यह योजना पी.एस.आई., ई.सी.आई. और प्लॉट पर लागू होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *