• Fri. Mar 14th, 2025 8:05:28 PM

चंडीगढ़ में होली पर बड़ा हादसा, एक झटके में 3 की मौत

चंडीगढ़ 14 मार्च 2025 : चंडीगढ़ से सुबह-सुबह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां होली  के मद्देनजर नाके पर ड्यूटी कर रहे 2 पुलिस कर्मियों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही नाके पर पुलिस कर्मचारियों को गाड़ी के कागज चैक करवा रहे कार चालक की भी जान चली गई।

उक्त हादसा चंडीगढ़ के सैक्टर 31 में आज सुबह 4 बजे के करीब हुआ है। यहां पुलिस कर्मियों द्वारा होली के मद्देनजर नाकाबंदी करके चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान उनके द्वारा कार चालक को रोक कर उसके कागज चैक किए जा रहे थे। वहीं एक और कार तेज रफ्तार के साथ जीरकपुर से चंडीगढ़ की तरफ से आ रही थी। इस कार द्वारा नाके पर खड़े 2 पुलिस कर्मियों और उन्हें कागज चैक करवा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि यह दोनों पुलिस कर्मियों और कागज चैक करवा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *