हिसार 10 मार्च 2025 : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंची। जहां विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की गई। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि आज बहुत खुशी हुई कि ये डिग्री देश के विकास में बढ़ती महिलाओं का प्रमाण है। पाने वाली बेटियों की संख्या 60 फीसदी से अधिक है। वहीं मेडल प्राप्त करने वालों में भी बेटियों की संख्या 75 फीसदी है। मैं बेटियों व उनके परिवार की सराहना करती हूं।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने संबोधने में स्टूडेंट्स से कहा कि आप रोजगार पाने की मानसिकता को बदलें, रोजगार उत्पन्न करने की मानसिकता के साथ आगे बढ़ें। जॉब सीकर नहीं जॉब प्रोवाइडर बनें। इस यूनिवर्सिटी में ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बहुत अधिक है। मैं अपील करूंगी कि गांव के लोगों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।
