पंजाब 10 मार्च 2025 : पंजाबी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाबी गीतकार हरबंस सिंह जंडू का निधन हो गया है। खबर मिली है कि 8 मार्च को उनका निधन हुआ।
उनका जन्म जालंधर जिले के गांव लिट्रान में हुआ था। पहली बार 1968 में उन्होंने गीत लिखना शुरू किया था। उन्होंने कई मशहूर गाने लिखे हैं और पंजाबी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। उनके निधन की खबर से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
