• Sat. May 2nd, 2026

पंजाब: रेलवे ट्रैक पर मिला बम, जांच में जुटी पुलिस और BSF

पंजाब 07 मार्च 2025 पंजाब के अमृतसर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। रोडांवाला कलां के नजदीक जो रेलवे ट्रेक है वहां से हैंड ग्रेनड मिला है। हैंड ग्रेनेड देखने में काफी पुराना लग रहा है। वहीं बता दें कि जिस रेलवे ट्रेक पर बम मिला है उस ट्रेक पर कोई ट्रेन नहीं गुजरती है लेकिन हैंड ग्रेनेड मिलना एक चिंता व जांच का विषय है कि आखिर यह कहां से आया। 

वहीं बताया जा रहा है कि किसी किसान ने यह हैंड ग्रेनेड वहां ट्रेक पर पड़ा देखा जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। घरिंडा थाना के अंतगर्त बार्डर एरिया है। फिलहाल पुलिस व बी.एस.एफ. ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है लेकिन उन्होंने अभी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *