• Thu. Oct 29th, 2026

पंजाब के युवक की इंग्लैंड में मौत, गांव में मातम

नडाला 20 फरवरी 2025 : कपूरथला के एक युवक की इंग्लैंड में मौत का समाचार मिला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत सदस्य जसवंत विरली ने बताया कि हरमनजोत सिंह (23) पुत्र स्व. कुलवंत सिंह निवासी लखन के पड्डा (कपूरथला) पिछले डेढ़ साल से इंग्लैंड के शहर हैडरसफील्ड में रह रहा था और  करीब 10 दिन पहले वह वहां रहते करीबियों को घायल हालत में मिला। उन्होंने पुलिस की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया पर उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की मां ने संदेह जताया है कि उसकी मौत के पीछे गहरी साजिश है और मौत के कारणों की जांच होनी चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *