• Fri. Dec 5th, 2025

चंडीगढ़ में 19-20 तारीख को अलर्ट, जानें पूरी खबर

पंजाब 18 फरवरी 2025 : सर्दियां कमजोर रहने के बाद सोमवार को चंडीगढ़ में उत्तर भारत में  चौथा सबसे गर्म दिन हुआ। सुबह से ही साफ आसमान के बीच  निकले  सूरज से  दिन भर ठंड  का  एहसास गायब रहा।  अच्छी धूप  खिलने के बाद  शहर  का  अधिकतम  तापमान 27.9  डिग्री  दर्ज  हुआ। इस महीने में दूसरी  दफा शहर का  तापमान  27.9 डिग्री तक  गया है।  सोमवार को रोज  दिल्ली,  फरीदाबाद और रूपनगर में  ही पारा चंडीगढ़ से  ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री  दर्ज  हुआ।

19 और  20  को  बारिश  के  आसार
काफी दिनों से बारिश  ना होने के बाद अब एक  बार फिर 19 और 20 को  बारिश के  आसार  बन  रहे है।  इस बार बेहद कमजोर रहे पश्तिमी  विक्षोभ  की  वजह से पहाड़ों में बर्फ और  मैदानों  में  बारिश के बराबर  हुई है। अब  मौसम विभाग 19  से 23 तक लगातार  2  पश्चिमी विक्षोभ आने के  आसार बता रहा  है। ये 2 सिस्टम बनाने की वजह से 19 और 20 को बारिश  की बौछारें पड़ सकती है। मंगलवार  रात से ही  शहर  का मौसम बदलने के संकेत  मिलंगें।  2 दिन बादल छाए  रहने और तेज हवाओं  के बीच  बारिश हो  सकती है। इसके बाद 21  से 23  फरवरी  तक  शहर में हल्के बादल छाए रहने की  संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *