• Wed. Jan 28th, 2026

14 फरवरी का इतिहास: पुलवामा अटैक सहित बड़ी घटनाएं

जम्मू 14 फरवरी 2025 : 14 फरवरी का दिन इतिहास में जम्मू-कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। घटना भले ही 6 साल पुरानी है, लेकिन उसके जख्म आज तक हरे हैं। इस दिन को आतंकवादियों ने देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमले के लिए चुना। राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सी.आर.पी.एफ. जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 39 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे।

यह दिन इतिहास में एक और वजह से भी दर्ज है। दरअसल, 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे के तौर पर मनाया जाता है। इसे इस रूप में मनाने की भी अपनी एक कहानी है। कहते हैं कि तीसरी शताब्दी में रोम के एक क्रूर सम्राट ने प्रेम करने वालों पर जुल्म ढाए तो पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेशों की अवहेलना कर प्रेम का संदेश दिया, लिहाजा उन्हें जेल में डाल दिया गया। इसके बाद 14 फरवरी 269 ई. को उन्हें फांसी पर लटका दिया गया। प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में हर वर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का चलन शुरू हुआ। हालांकि इस दिन को मनाने को लेकर कुछ लोगों को एतराज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *