• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में साल का खौफनाक हादसा, उड़ते टायरों ने मचाई तबाही

पंजाब 31 जनवरी 2025: फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गुरुहरसहाय के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को फरीदकोट और जलालाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर तहसीलदार गुरुहरसहाए दुर्घटना पीड़ितों की सुध लेने के लिए मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक पिकअप ट्रक में हुआ, जिसमें 25 से 30 लोग सवार थे। जो हलवाई और वेटर का में काम करते थे। वे एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। पिकअप की टक्कर दूसरी तरफ से आ रहे कैंटर से हो गई, जिससे यह हादसा हो गया।

उक्त हादसा साल   2025 की सबसे बड़ी दुर्घटना बताया जा रहा है, जिसमें 10 परिवार उजड़ गए हैं। हादसे  का  मंजर  इतना भयानक था कि देखने वाले लोग कांप उठे। टक्कर के कारण दोनों वाहनों के टायर उड़ गए, जबकि पिकअप ट्रक कुछ ही मिनटों में कबाड़ के ढेर में तब्दील हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कई प्रशासनिक अधिकारी घटना की जानकारी जुटा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण घना कोहरा माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने भी मामले की अलग से जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *