• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में बड़ा हादसा, 8 की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

पंजाब 31 जनवरी 2025 पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी  खबर  सामने  आ  रही  है। दरअसल,  यहां एक  कैंटर और पिकअप गाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर होने से 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की  सूचना  है। 

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर फाजिल्का जी. टी. रोड पर आज सुबह शहीद उधम सिंह कॉलेज नजदीक भयानक सड़क हादसा हो गया। कैंटर और पिकअप ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।  टक्कर इतनी भीषण थी कि  8 लोगों की मौके पर ही मौत हो  गई। इतना ही नहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर एम्बुलेंस, एस.एस.एफ. घटनास्थल पर पहुंच गई है। गांव के लोगों  द्वारा सहायदा दी जा रही है और  घायलों को  तुरंत अस्पताल पहुंचाया  जा  रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *