• Thu. Oct 29th, 2026

हरियाणा की खिलाड़ी ने राइफल क्वालिफिकेशन में बनाया इतिहास, ओलंपिक में नया रिकॉर्ड

हरियाणा 30 जनवरी 2025 : उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की रमिता जिंदल ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन इवेंट में रमिता ने 634.9 स्कोर बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनका यह स्कोर पेरिस 2024 ओलंपिक में कोरिया की बान ह्योजिन के बनाए गए 634.5 स्कोर से भी बेहतर है। इस प्रदर्शन के साथ रमिता ने न केवल क्वालिफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि ओलंपिक स्तर का नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया।
 

देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित त्रिशूल शूटिंग एरिना में हुए मुकाबलों में कई निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन इवेंट में रमिता के अलावा इन खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई 


पुरुषों की रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में पंजाब के विजयवीर सिंह सिद्धू ने भी कमाल किया। उन्होंने 587 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया, जो पेरिस ओलंपिक में उनके बनाए 583 स्कोर से भी बेहतर है।  द्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से राष्ट्रीय खेलों के वॉलीबाल मुकाबले शुरू हुए। उद्घाटन मुकाबले में केरल ने पश्चिम बंगाल को एकतरफा मुकाबले में हराया। दूसरे मैच में राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश को शिकस्त दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *