• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में ठंड में फिर होगी बढ़ोतरी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

जालंधर 26 जनवरी 2025पंजाब में बीते कई दिनों से ठंड कम हो गई है पर वहीं खबर सामने आई है कि एक बार फिर पंजाब में ठंड बढ़ेंगी। आपको बता दें कि पंजाब में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते अगले 72 घंटों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। आपको बता दें कि ये गिरावट मामूली होगी और मौसम में कोई अधिक बदलाव नहीं होगा। वहीं पंजाब में अभी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय नहीं है और बारिश के कोई आसार नहीं है।

मौसम विभाग ने फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, कपूरथला और जालंधर में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं इसके बाद 29 जनवरी से पंजाब में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके चलके मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *