• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा में फरवरी में बढ़ेगी गर्मी, इस दिन तक रहेगा मौसम साफ

हिसार 25 जनवरी 2025 : हरियाणा में आज लेकर 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। IMD चंडीगढ़ ने अगले छह दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है और कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। राजधानी चंडीगढ़ समेत सभी 22 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, सुबह और शाम को बर्फीली हवाएं चलने की वजह से ठंड महसूस होगी। 

दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कई जिलों में सुबह, शाम और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी सताएगी।

न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 02 से 03 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं शुक्रवार को हिसार में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जो 24 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में कहा जा सकता है कि हरियाणा के लोगों को फरवरी में ठंड से राहत मिल सकती है और उन्हें गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *