• Fri. Dec 5th, 2025

जालंधर: चाइना डोर पर CIA की छापेमारी, मिली बड़ी सफलता

जालंधर 24 जनवरी 2025 : सी.आई.ए. स्टाफ ने दाना मंडी के नजदीक रेड करके चाइना डोर बेचने वाले लोगों के अड्डों पर छापामारी करके 116 गट्टू बरामद किए है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जो भागने में कामयाब हो गए।

थाना दो में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की थी। फिलहाल आरोपी फरार हो गए लेकिन उनकी तलाश करके जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *