• Thu. Oct 29th, 2026

हरियाणा में बंपर भर्तियां, युवाओं का इंतजार होगा खत्म

चंडीगढ़ 22 जनवरी 2025 : अगर आप भी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। क्योंकि हरियाणा में इस साल बंपर भर्तियों निकलेंगी। हरियाणा सरकार ने CET (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के माध्यम से इसी साल 50 हजार से अधिक पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। 

बता दें कि हरियाणा सरकार के संकल्प पत्र में 2 लाख खाली पड़े पदों पर भर्तियों का वादा किया गया है। प्रत्येक साल 50 हजार पदों को भरने की तैयारी है।  अब सरकार अपने वादे को निभाने के लिए जुट गई है।

मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने इसके लिए विभिन्न विभागों से खाली पदों का ब्योरा मंगवाया है। अभी तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास अलग-अलग विभागों से करीब 10 हजार पदों की मांग पहुंच चुकी है। इनमें 5600 सिपाहियों के पद व 750 पद स्वास्थ्य विभाग के हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *