चंडीगढ़ 21 जनवरी 2025 : पंजाब के 1993 बैच के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी के. शिव प्रसाद की शीघ्र सेवानिवृत्ति (वी.आर.एस.) के आवेदन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। वह वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं। के. शिव प्रसाद को 2030 में सेवानिवृत्त होना था और अब 28 फरवरी उनकी सेवा का अंतिम दिन होगा।
इससे पहले उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए आर.एस. के लिए आवेदन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने आवेदन वापस ले लिया था। इस बार उन्होंने दिसंबर 2024 में आवेदन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आवेदन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन वह अड़े रहे और अंतत: केंद्र सरकार ने भी आर.एस. आवेदन मंजूर करके इस बारे ई-मेल के जरिए पंजाब सरकार और प्रसाद को दे दी है। प्रसाद पूर्व लोकसभा के पर्व अध्यक्ष जी.एम.सी. बालयोगी के रिश्तेदार भी हैं। संभावना है कि वे किसी एन.जी.ओ. से हाथ मिलाएंगे। प्रसाद अपनी साहित्यिक रुचि के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने आधुनिक जीवन में भगवद्गीता के प्रभाव पर एक पुस्तक भी लिखी है।