• Sat. Dec 6th, 2025

Ludhiana में पुलिस टीम पर “निहंगों” ने किया जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

लुधियाना 18 जनवरी 2025 : शहर में वीरवार रात लगभग 10 बजे जगराओं के गांव कमालपुर में कुछ निहंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में थाना सदर के एस.एच.ओ. हर्षवीर सिंह,चौकी मराडो के इंचार्ज सहित 4 मुलाजिम घायल हो गए। जिन्होनें देर रात सिविल अस्पताल से अपना मैडीकल करवाया। वहीं पुलिस ने एक हमलावर को दबोच लिया,जबकि समाचार लिखे जाने तक अन्य साथी फरार बताए जा रहे थे।

एस.एच.ओ. की आंख और चौकी इंचार्ज की उंगलियों पर चोटें
लगभग 4 दिन पहले गांव संगोवाल में गंन प्वाइंट पर ऑल्टो कार लूटी गई थी। जिसकी जांच करते हुए पुलिस उक्त बदमाशो तक पहुंची। जिन्होनें वारदात के समय भी निहंगों की वेशभूषा पहनी हुई थी। तभी उन्होनें पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एस.एच.ओ. की आंख के पास छोटी तलवार,जबकि चौकी इंचार्ज के हाथ की उंगलियों पर चोटें आई है। एस.एच.ओ. अपना उपचार प्राइवेट अस्पताल से करवा रहे है। उनके चेहरे पर तेजधार हथियार से किए गए वार का कट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *