• Sat. Dec 6th, 2025

हरियाणा में ठंड और शीतलहर का कहर, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी… घनी धुंध से ढका रहेगा प्रदेश

हिसार 18 जनवरी 2025 : हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वातावरण में नमी बढ़ी है। इससे सुबह और रात में घनी धुंध छा रही है। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक शामिल हैं।

वहीं प्रदेश के बाकी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगल 2 दिन बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा रहेगा। इसके बाद 21 और 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार है।   हरियाणा के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। हिसार सबसे ठंडा रहा, जहां बालसमंद में दिन का तापमान 10.1 डिग्री और रात का पारा 5.6 डिग्री तक गिर गया। वहीं रोहतक में भी तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई । जहां तापामान 7 डिग्री कम रहा। 

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आगामी 2 दिन तक पूरे प्रदेश में धुंध छाएगी। मौसम आमतौर पर खुश्क और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं 10-15 किमी/घंटा की गति से चलने से रात्रि तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

 एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 21 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में मौसम में फिर से बदलाव होगा। इससे 21 और 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फसलों को ढक कर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *