• Wed. Nov 11th, 2026

किसान आंदोलन: पंजाब में 26 जनवरी पर बड़ा ऐलान

खन्ना 13 जनवरी 2025 : खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 49 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। आज किसान संगठनों ने डल्लेवाल के पक्ष में ट्रैक्टर मार्च निकाला और तहसील स्तर पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने एकता दिखाई। राजेवाल और लक्खोवाल ग्रुप सहित कई अन्य संगठनों के किसान नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के जिला उपाध्यक्ष अमृतपाल सिंह बेनीपाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों व पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसान आंदोलन के दबाव में केंद्र ने जिन तीन कानूनों को वापस लिया है, उन्हें अब किसी दूसरे तरीके से लागू करने की कोशिश की जा रही है। किसान इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के नेता परगट सिंह कोट पनेच ने कहा कि डल्लेवाल के समर्थन में सभी एकजुट हो गए हैं। केंद्र सरकार को किसानों की मांगें पूरी करनी होंगी। 26 जनवरी को बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जो भी फैसला लेगा, उसे लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *