• Wed. Jan 28th, 2026

AAP विधायक गोगी के निधन पर CM मान की पत्नी और अमन अरोड़ा ने किया ट्वीट

लुधियाना 11 जनवरी 2025:  लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जहां उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है, वहीं उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान के साथ-साथ अमन अरोड़ा ने भी दुख व्यक्त किया है।

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि लुधियाना पश्चिम से उनकी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी जी के निधन की दुखद खबर मिली। इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास दें। परमात्मा परिवार और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करे।

पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने लिखा कि लुधियाना से विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति उनती गहरी संवेदनाएं। उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति मिले। वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *