• Fri. Dec 5th, 2025

जालंधर के इस इलाके में 14 वर्षीय लड़के की मौत, उठे कई सवाल

जालंधर 4 जनवरी 2025 : जालंधर के 14 वर्षीय लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना थाना भार्गव कैंप के अधीन आते महात्मा ज्ञान गिरि महाराज मंदिर के नजदीक की है। इलाके में पूर्व पार्षद के पति द्वारा ये मामला लोगों के सामने लाया गया है। 

इसे लेकर पूर्व पार्षद के पति ने सोशल मीडिया पर लाईव होकर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय लड़का नशे में धुत्त हालत में भार्गव कैंप इलाके में गिरा हुआ था। लोगों के बताने पर मौके पर पहुंचा परिवार लड़के को घर ले आया। इसके बाद अगले दिन परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि नशे की ओवरडोज के कारण लड़के की मौत हुई है। वहीं इसे लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके ध्यान में ये मामला नहीं है हालांकि मामले की जांच की जा रही है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *