• Fri. Jul 31st, 2026

सुबह-सुबह बड़ी वारदात से दहला जलंधर, 2 युवकों का बेरहमी से मर्डर

जालंधर 4 जनवरी 2025 : जालंधर में सुबह-सुबह बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर में गोली मारकर 2 लोगों की हत्या कर गई है। बताया जा रहा है कि 2 युवक घर में सो रहे थे कि आरोपी ने गोलियां चला दी। इस वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना रामा मंडी की पुलिस पहुंची है।

बताया जा रहा है कि शिव निवासी मोता सिंह नगर और विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख एक दोस्त के घर सो रहे थे। इस दौरान मिट्‌ठापुर निवासी मन्ना मौके पर आया और उसने सो रहे युवकों पर गोलियां चला दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की टीम भी पहुंच गई है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *