• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब : इस जिले में आज आधे दिन की छुट्टी

जालंधर 2 जनवरी 2025 जालंधर जिले में नए साल की शुरुआत के दौरान आज आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। दरअसल, 6 जनवरी 2025 को देशभर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया  जा रहा है। इस संबंध में जालंधर जिला प्रशासन ने 2 जनवरी यानी आज आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

दरअसल, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को समर्पित 2 जनवरी को सेंट्रल टाउन से नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, इसी सिलसिले में 2 जनवरी को प्रशासन की ओर से जालंधर में आधे दिन की छुट्टी है। दोपहर बाद सरकारी और गैर सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *