• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में मौसम का बड़ा अपडेट, कई जिलों में अलर्ट जारी

जालंधर 31 दिसंबर 2024 पहाड़ों में बर्फबारी का क्रम जारी है जिसके चलते उत्तर भारत में सर्दी अपना रंग दिखा रही है। पंजाब का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है जिसके चलते दोपहर के समय भी ठंड का जोर देखने को मिल रहा है। पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में भी धुंध के कारण विजिबिलिटी में भारी कमी आई है।

सुबह हाईवे पर धुंध का खासा असर देखने को मिल रहा है जिसके परिणामस्वरूप यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा पंजाब के कई जिलों में ‘यैलो अलर्ट’ घोषित किया गया है जिसमें धुंध की चेतावनी दी गई है। सर्द हवाओं के बीच आज पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरदासपुर में 5 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया, जबकि फरीदकोट में 6.8, बठिंडा में 7.2 व अमृतसर में 7.3 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो गुरदासपुर के अलावा पंजाब के अन्य जिलों में 11 से 13 डिग्री तापमान रिकार्ड हुआ है।

न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई जिसके चलते ठंड में बढ़ौतरी हुई है। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्दी ने देरी से दस्तक दी है लेकिन बारिश के बाद एकदम बदलाव आया है। इसी क्रम में हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का सीधा प्रभाव पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि 2-3 दिनों तक धुंध का प्रकोप बढ़ेगा जिसके चलते लोगों को परेशानियां आएंगी। वहीं, पंजाब के कई इलाकों में बादलों व सूर्य की आंख मिचौली का सिलसिला शुरू हो गया जिसके चलते शाम से पहले ही ठंड का असर देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *