• Sat. Mar 14th, 2026

जर्जर मकान का हिस्सा गिरने से मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

यमुनानगर 14 दिसंबर 2024 : यमुनानगर जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक जर्जर मकान का हिस्सा गिरने से मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। इल हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनानगर के थाना बुड़िया क्षेत्र में हुआ। मकान काफी जर्जर हालत में है। शाम को कुछ बच्चे मकान के पास खेल रहे थे। रात सवा आठ बजे अचानक मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में सात साल के अमान, सुफियान, सुभान व नोहिश घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग घायल बच्चों को लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अमान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *